बस्ती, जून 19 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। बस्ती जिले की कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उपकेंद्र के जेई रजितराम व दो संविदा लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मामले का विवरण थानाक्षेत्र के चौखड़ा गांव में दो नवंबर 2024 को गिरी 11 केवी लाइन की चपेट में आकर बुजुर्ग परशुराम चौधरी की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि लाइनमैन और जेई के कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली विभाग की ओर से की गई जांच में लापरवाही के कारण मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

घटनास्थल की जानकारी गांव निवासी अशोक कुमार के अनुसार उसके खेत में 11 केवी का तार टूटकर गिर गया था। इसकी सूचना जेई राजितराम के सीयूजी नंबर पर दी गई। उनके निर्देश पर लाइनमैन विशाल उर्फ बंटी व योगेंद्र उसके घर पर आए और उसके बुजुर्ग पिता को जहां तार गिरा...