प्रयागराज, मार्च 26 -- जोन पांच नैनी के सभी पार्षदों ने कक्ष समिति के अध्यक्ष पार्षद राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें आरोप लगाया कि जेल रोड विद्युत उपखंड के जेई नीलेश मिश्रा ने पार्षद रणविजय सिंह डब्बू तथा पूर्व जिलाध्यक्ष महानगर युवा मोर्चा नरसिंह के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज की। सभी पार्षदों ने जेई और दो संविदा कर्मियों को तत्काल निलंबित करके मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की। आरोप है कि जेई ने स्मार्ट मीटर नहीं लगने पर आमजनों का बिजली का केबल काटवा देते हैं। क्षेत्र में लगातार अवैध वसूली की जा रही है। नरसिंह ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर 48 घंटे में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी पार्षद उच्च अधिकारियों का घेराव करेंगे। बैठक का संचालन लवायन के पार्षद धनर...