गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जापानी इंसेफ्लाइटिस जेई और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम एईएस पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में नियंत्रण के लिए अभिलेखीकरण से संबंधित प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए 27 मार्च को 12.30 बजे एम्स गोरखपुर सभागार में में बैठक आयोजित की जाएगी। उपनिदेशक (पंचायत) हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि बैठक डॉ. अनिल कोपरकर के निर्देशन में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट के संबंध में बुलाई गई है। इसमें मंडल और जनपद स्तर के अधिकारी भाग लेंगे। सभी अधिकारियों को वर्ष 2010 से 2025 तक की संबंधित जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.