रांची, अप्रैल 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का दूसरा और फाइनल चरण गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। पेपर 1 (बीटेक-बीआई) का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को होगा। पेपर 2 (बी-आर्क) की परीक्षा 7 अप्रैल को होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गई है। एनटीए ने शुरुआती पेपर के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कार्ड में दिए निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले सेंटर में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प...