पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से पूरे सीमांचल का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में अपनी जगह सुनिश्चित की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल,हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल क...