नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जेईई मेन परीक्षा में इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से श्रेयश मिश्रा ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। मूल रूप से ओडिशा से संबंध रखने वाले श्रेयश का परिवार 2002 में ओडिशा से दिल्ली आया। वर्तमान में परिवार नोएडा एक्सटेंशन में रहता है। उनके पिता सुमंत मिश्रा साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट हैं, जबकि उनकी माता शुचि स्मिता मिश्रा एमिटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। श्रेयश ने अपनी स्कूली शिक्षा अशोक नगर स्थित कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त की है और फिलहाल उनकी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं और वह इसकी तैयारी कर रहे हैं। श्रेयश के पिता ने बताया कि जेईई मेन की तैयारी के लिए बेटे ने एक निजी कोच...