गाजीपुर, फरवरी 17 -- गाजीपुर। शहर के बड़ी बाग निवासी मेधावी छात्र अक्षय कुमार राय ने जेईई मेन-2026 (सेशन-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 99.21 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। अक्षय कुमार राय गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद में इंटर में पढ़ रहा है। इनके पिता अभय कुमार राय सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। माता आशा राय गृहणी है। मूलरुप से गाजीपुर के बड़ीबाग निवासी अक्षय ने सफलता का श्रेय माता पिता और पूरे परिवार को दिया है। इनके बड़े पिता अजय कुमार राय सिद्धार्थनगर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। मोहल्ले के उद्यमी विनोद राय, विवेक सिंह शम्मी, अनिल सिंह, यशवंत राय ,मनोज राय,दीपू राय,सभासद अजय राय दारा ने शुभकामनाएं दी हैं। चार छात्र-छात्राओं को मिली सफलता जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा जमानियां के चार छात्र-छात्राओं को आईआईटी-जेईई म...