जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे छात्र- छात्राएं जिनके आवेदनों में त्रुटी है, उनके आवेदन में सुधार का एनटीए ने मौका दिया है। एनटीए ने कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन में अपलोड लाइव फोटो और पहचान पत्र के रिकॉर्ड में अंतर पाया है। इसके बाद ही यह सलाह जारी की गई है। एनटीए ने कहा कि आधार और लाइव फोटो में अंतर मिलने पर सुधार का मौका 15 जनवरी तक दिया गया है।जेईई मेन पहले सत्र को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्तूबर से 27 नवंबर 2025 तक चली थी। इस दौरान यह देखा गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से पंजीकरण कराया । ऐसे मामलों में आवेदन के समय ली गई लाइव फोटो, यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...