मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेईई मेन में जिले के दर्जनों छात्रों ने सफलता पाई है। सोमवार को जारी रिजल्ट में जिले के कई बच्चों को 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं। सारथी कोचिंग के बच्चों ने जेईई मेन के जनवरी शिफ्ट में बेहतर प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। भव्याश्री का ओवरऑल पर्सेंटाइल 99.05, आतिश परमार ने केमिस्ट्री में 99.70 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। सारथी कोचिंग के निदेशक कुमार देवांशु ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्रकाश क्लासेस के मोहम्मद फरहान ने 99.848, मोहम्मद कैफ ने 97.53, आयुष परासर ने 95.22, दीक्षा कुमारी ने 95 पर्सेंटाइल लाकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। संस्थान के निदेशक आदित्य प्रकाश ने परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...