बोकारो, अप्रैल 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जेईई मेन्स के रिजल्ट में दी पेन्टिकोस्टल असेंबली स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अर्पण कुमार ने 99.39 पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में हर्षित सिंह 97.84, सत्यम चौहान 97.66, विधान कुमार दास 93.41, स्नेहा शर्मा 92.76, पीयूष चावला 92.37, चंदन कुमार 91.84 व अनुराग सिंह 88.71 पर्सेंटाइल शामिल हैं। वहीं पूर्ववर्ती बैच के पुरुषोत्तम नारायण 98.47 व अशोक कुमार 97.92 पर्सेंटाइल लाकर सफलता प्राप्त की। प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद ने इसे विद्यार्थियों के परिश्रम व सकारात्मक सोच का परिणाम बताया। निदेशक रेवरेंड डॉ डीएन प्रसाद व शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद ने शिक्षकों व छात्रों के सामूहिक प्रयास को सफलता का श्रेय दिया। यह भी पढ़ें- जेईई मेन में सेक्रेड हार्...