कटिहार, अप्रैल 22 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई अनुमंडल के चंदर निसता गांव के एक साधारण परिवार के होनहार बेटे जरताज हुसैन ने असाधारण उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जेईई मेन 2026 सेशन-2 के परिणाम में जरताज हुसैन ने 99.87 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक 2058 हासिल की है। देशभर के लाखों प्रतिभागियों के बीच यह उपलब्धि जरताज की कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की जीती-जागती मिसाल है। जरताज के पिता दिल्ली में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।सीमित आर्थिक साधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। यह भी पढ़ें- जेईई मेन 2026: सहारनपुर के पांच छात्रों ने 99 प्रतिशत से ऊपर अंक पाकर चमकाया नाम दिल्ली में रहकर ही जरताज ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और पिता...