हमीरपुर, अप्रैल 22 -- राठ। जेईई मेंस में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले छह छात्रों की सफलता पर बुधवार को स्कूल में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गई। क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजर डायरेक्टर एस.धनबालन ने बताया कि स्कूल के देवांश लोधी 99.6 परसेंटटाइल, हिमांशु राजपूत 94.33, आकाश सिंह 93, जय साहू 92, अमन राजपूत 90.36 व देवाशीष शर्मा ने 89.4 परसेंटाइल के साथ सफलता पाई है। सफलता के शिखर पर रहे मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य पवन कुमार मौर्य ने सराहना की और कहा कि हमारे शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है, जो राष्ट्रीय परीक्षाओं में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करने वालों का हुआ सम्मान एस.धनबालन ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके अभिभावको...