गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैम्पस) के तीन छात्रों ने इस वर्ष की जेईई (मेन्स) की परीक्षा को उत्तीर्ण कर एडवांस की परीक्षा के लिए अपना स्थान पक्का किया है। छात्रों के इस परिणाम पर विद्यालय प्रबन्धक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में ईशान श्रीवास्तव ने (98.21 प्रतिशत), स्पर्श जेम्स पाण्डेय (98.08 प्रतिशत) और इशिता शुक्ला (91.85 प्रतिशत) शामिल हैं। विद्यालय की प्रशासिका विनीता श्रीवास्तव व विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...