नई दिल्ली, फरवरी 18 -- कोटा। जेईई मेन-2026 सेशन-1 के नतीजों में मोशन एजुकेशन के छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित की है। छात्रों की सफलता पर द्रोणा कैम्पस में शानदार जश्न मनाया गया। मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि हमारे 75 विद्यार्थियों ने 99.5 पर्सेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। जहां राष्ट्रीय स्तर पर दस प्रतिशत स्टूडेंट्स ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं, वहीं मोशन के 30 प्रतिशत स्टूडेंट ने 90 परसेंटाइल से अधिक नंबर अर्जित किए हैं। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले मोशन के तीन गुना विद्यार्थी सफल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...