छपरा, फरवरी 17 -- दरियापुर/ तरैया। जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता में प्रखंड के कई छात्रों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विश्वंभरपुर सरपंच जगदंबा देवी का पौत्र और छपरा स्थित एक निजी विद्यालय के उपनिदेशक जितेंद्र शर्मा व प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी के पुत्र आदित्य राज ने इस परीक्षा में 93 पर्सेंटाइल लाया है। इसी गांव के वकील प्रसाद और बिंदु देवी का पुत्र अंशु गुप्ता ने 72 पर्सेंटलाइल लाया है। गड़खा प्रखंड के रामगढा निवासी व एलआईसी एजेंट धर्मेंद्र प्रसाद तथा अनीता देवी के पुत्र रणवीर कुमार ने 98 पर्सेंटाइल हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। इन छात्रों की सफलता पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि अनिल पाण्डेय,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा,सरपंच अमित सिंह,मंटू बाबा,मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा,भाजपा ...