सिद्धार्थ, फरवरी 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के तीन छात्रों ने जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा में अच्छा अंक हासिल कर जिले के मेधावियों ने परचम लहराया है। चार छात्रों ने मेहनत व लगन के बल पर यह अंक हासिल किया है। छात्रों ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ाई को विशेष तरजीह दी तब जाकर सफलता मिली। जनपद के बांसी क्षेत्र के गौरा गांव निवासी प्रज्ज्वल श्रीवास्तव ने जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में 99.79 प्रतिशत अंक हासिल किया है। प्रज्ज्वल के पिता सचिन कुमार श्रीवास्तव व मां प्राची राज श्रीवास्तव पुत्र की सफलता पर फूले नहीं संमा रही हैं। उन्हें बेटे की सफलता पर गर्व है। शहर के भीमापार मोहल्ला निवासी गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र यासिर अतहर ने जेई मेंस में 99.36 फीसदी अंक प्राप्त कर स्थान बनाया है। यासिर इंटर के छात्र हैं। या...