रामगढ़, मई 10 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राधा गोविंद विश्वविद्यालय में आयोजित जेईई मेंस परीक्षा में तकनीकी छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश ठाकुर और रविशंकर को 48 घंटे के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद रविवार को दोनों आरोपियों को पुनः न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेश ठाकुर ने पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बाद 28 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। जबकि रविशंकर ने 4 मई को कोर्ट के समक्ष सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान परीक्षा केंद्र में मॉनिटर बदलने, कंप्यूटर सिस्टम से तकनीकी छेड़छाड़ करने और पूरे नेटवर्क की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है। यह भी पढ़ें- AI कैमरे से लेक...