गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जेईई, नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सदीप चौधरी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोचिंग एक सितंबर से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...