लखनऊ, जून 11 -- -12 वीं उत्तीर्ण छात्र एआई और बिजनेस एनालिटिक्स में अनोखा डूयल डिग्री कोर्स बैचलर ऑफ सांइस कर सकेंगे -जेईई एडवांस उत्तीर्ण अभ्यर्थी कोर्स करने के लिए होंगे अर्ह, ऑनलाइन आवेदन तीन जुलाई तक यह भी पढ़ें- JAC : दिल्ली के 5 विश्वविद्यालयों में BTech सीट अलॉटमेंट 15 को, JEE Main की किस रैंक पर दाखिला संभव लखनऊ, कार्यालय संवादाता भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले युवा छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की है। संस्थान ने बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम लांच करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को इसके तहत टेक-एमबीए में जाने और ड्यूल-डिग्री हासिल करने का मौका मिलेगा। इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू ह...