लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जेईई एडवांस में सफल होने वाले बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के छात्र शिवा ने विपरीत परिस्थितियों में भी जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। उनके पिता आनंद प्रकाश दैनिक मजदूरी, राजगीरी एवं कृषि कार्य से जुड़े हैं और माता सोनी गृहणी हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के बीच बिना कोचिंग के इस छात्र ने जेईई एडवांस में 5344 वीं रैंक हासिल की है। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने होनहार छात्र शिवा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र शिवा से प्रेरणा लेकर माध्यमिक स्कूलों के दूसरे छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे, ऐसा उन्हें भरोसा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...