बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इसे साबित कर दिखाया है जिले के मेधावी छात्र शिवम पांडेय ने। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके शिवम ने अब देश की प्रतिष्ठित जेईई एडवांस 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया 2145वीं रैंक हासिल कर बलरामपुर का गौरव बढ़ाया है। जेईई एडवांस देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है, जिसमें लाखों विद्यार्थी सफलता का सपना लेकर शामिल होते हैं। ऐसे में शिवम की यह उपलब्धि जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। शिवम की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में हुई। यह भी पढ़ें- AC से परहेज, नोटबुक में बार बार लिखे 3 शब्द, टॉपर शुभम ने कैसे की थी JEE एडवांस्ड की तैयारी इसके ब...