नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के परिणाम घोषित होने के बाद शहर के मेधावियों में जश्न का माहौल है। इस वर्ष भी शहर के होनहारों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कड़ी मेहनत और पक्के इरादों के दम पर छात्र-छात्राओं ने बेहतर रैंक हासिल कर माता-पिता और गौतमबुद्धनगर जिले का नाम रोशन किया है। सोशल मीडिया से दूरी और नियमित सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का मूलमंत्र बताने वाले इन मेधावियों ने साबित कर दिया है कि एकाग्रता और सही मार्गदर्शन से कठिन से कठिन परीक्षा को फतह किया जा सकता है। ग्रेनो के श्रेयस ने परीक्षा में ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल की है। वहीं, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के आलोक यादव, आयुष कुमार और आर्यन सिकरवार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया...