जेईई एडवांस में छात्र वैभव गुप्ता व पीयूष वर्मा ने पाई सफलता
बुलंदशहर, जून 2 -- जेईई एडवांस 2026 में विद्या मंदिर क्लासेज के छात्र वैभव गुप्ता ने 4211वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है। विद्या मंदिर क्लासेज के ब्रांच मैनेजर अशोक शर्मा ने बताया कि छात्र वैभव गुप्ता यमुनापुरम निवासी हैं। उन्होंने लगातार मेहनत कर यह सफलता हासिल की है। इस सफलता पर वैभव के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर लीलावती कॉन्वेंट स्कूल, बिलसूरी के छात्र पीयूष वर्मा ने इस परीक्षा में 12,336वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है। पीयूष ने कक्षा 12वीं 95.8 फीस अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का भी परिचय दिया है। पीयूष ने बताया कि बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के केवल अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड -2026 में डीएवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.