आगरा, मई 25 -- देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गयी। इसके साथ ही परीक्षा का आयोजन करने वाली आईआईटी रुड़की ने आपत्ति भी मांग ली है। बता दें कि पिछले दिनों आगरा सहित देशभर के विभिन्न केन्द्रों पर जेईई एडवांस का आयोजन किया गया है। परीक्षा के बाद आईआईटी ने रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी। साथ ही आंसर-की भी जारी कर दी। आसंर की को देखने के बाद छात्रों को इस पर चुनौती देने का भी मौका दिया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वह मंगलवार को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- राजस्थान BSTC आंसर की जारी, गलत जवाब पर आपत्ति का मौका भी; ऐसे करा सकते हैं दर्ज इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएग...