रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड-2026 के परिणाम रविवार आधी रात घोषित हो गए हैं। इस बार आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 पाई। कुल 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1,79,694 अभ्यर्थी 17 मई को आयोजित पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में शामिल हुए। इस वर्ष सफल घोषित अभ्यर्थियों में 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सफल अभ्यर्थियों के लिए जोसा-2026 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 Toppers List : बिहार के शुभम कुमार ने किया जेईई एडवांस्ड में टॉप, देखें टॉपर लिस्ट अभ्यर्थी देश के आईआईटी, एनआईटी...