बोकारो, जून 2 -- गोमिया। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में गोमिया स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। चार विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर आईआईटी में प्रवेश की राह प्रशस्त की है। अमन कुमार प्रमाणिक ने कैटेगरी रैंक 1315 प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके अलावा अमन कुमार ने 4568, सत्यम कुमार ने 5903 तथा अनुष्का गुप्ता ने जनरल रैंक 14506 हासिल की। इन रैंकों के आधार पर जोसा काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का विभिन्न आईआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में नामांकन होगा। यह भी पढ़ें- आदर्श विद्या मंदिर के छात्र जेईई एडवांस्ड में सफल सोमवार को सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि यह...