धनबाद, अप्रैल 10 -- झरिया में भूमिगत आग एवं भू-धंसान का खतरा है। इसलिए जेआरडीए प्रभावित क्षेत्र से लोगों को बेलगड़िया में शिफ्ट कराए। वहीं बीसीसीएल को भूमिगत आग बुझाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए। ये दोनों कार्य अति महत्वपूर्ण है। प्रभावित क्षेत्र के परिवारों की भलाई एवं कल्याण के लिए उन्हें बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट करना आवश्यक है। उक्त बातें उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त सह अध्यक्ष झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) मनोज कुमार ने बैठक के बाद कहीं। आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक हुई। जेआरडीए के लिए झारखंड सरकार को सीईओ की नियुक्ति करनी थी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से तलाश भी की गई लेकिन अब तक सीईओ की तलाश पूरी नहीं हुई है। सीईओ की नियुक्ति होने तक धनबाद डीसी सह जेआरडीए के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.