रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू), में झारखंड राज्य फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी (जेएसएफडीए) की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी) की शुरुआत मंगलवार को हुई। यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक विश्वविद्यालय परिसर में चलेगा। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने प्रतिभागी संकाय सदस्यों का स्वागत करते हुए ऐसे संकाय संवर्द्धन कार्यक्रमों की उपयोगिता और महत्व पर बात की। इसके बाद जेएसएफडीए के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ पियूष मलपहरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों को बताया। आर्ट ऑफ लिविंग के निदेशक राजीव नांबियार ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक जीवन शैली व कार्यकुशलता बढ़ाने में ध्यान और योग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उद...