रांची, फरवरी 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) की वित्त समिति की आठवीं बैठक शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुई। अध्यक्षता कुलपति राहुल कुमार पुरवार ने की। इसमें विवि के आय-व्यय विवरण, बजट अनुमोदन, वित्तीय प्रबंधन और लेखा परीक्षण (ऑडिट) रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई और उनके क्रियान्वयन पर विमर्श हुआ। समिति ने विवि के संचालन में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। बजट प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए शिक्षण और अनुसंधान कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधानों को भी प्राथमिकता दी गई। रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत, गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग (झारखंड सरकार)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.