जेआरएसयू में मतदाता साक्षरता क्लब शुरू
रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के 'स्वीप' कार्यक्रम के तहत 'मतदाता साक्षरता क्लब' का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेन्द्र कुमार भगत ने इसका उद्घाटन किया। क्लब का उद्देश्य युवाओं में मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जिम्मेदार मतदाता बनने की शपथ ली। डॉ. अलका सिंह को क्लब का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ कृति, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.