रांची, जुलाई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) के आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन अनुकूलन क्लब (डीआरआर-सीसीए) ने जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। विश्वविद्यालय ने बताया कि यह झारखंड का पहला डीआरआर-सीसी-ए क्लब है, जो लचीला झारखंड, आपदा मुक्त भविष्य की अवधारणा को साकार करने पर काम कर रहा है।

क्लब की गतिविधियाँ विश्वविद्यालय के अनुसार, लोक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रिया नमता टोपनो के मार्गदर्शन में संचालित क्लब विद्यार्थियों व युवाओं को जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक बनाने के लिए कार्यशालाओं, रचनात्मक मीडिया परियोजनाओं और जनजागरुकता अभियानों का संचालन कर रहा है।

पुरस्कार और स...