चंदौली, सितम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के छात्र अश्विनी कुमार का जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के रूप में चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस दौरान बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा ने अश्विनी कुमार को उत्तरीय पहनाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी। प्राचार्य प्रो. उदयन ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी जब जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं तो यह पूरे महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण होता है। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इशरत जहां, प्रो. अमित कुमार, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. संजय यादव, प्रो. भावना सिंह, डॉ. साधना, डॉ. हर्षवर्धन आदि छात्र-छात्राए...