लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ विश्वविद्यालय ने अलग-अलग विभागों में संचालित परियोजनाओं में पीडीएफ, जेआरएफ, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन में पारदर्शिता और ससमय प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चयन समिति का गठन कर दिया है। इस बाबत कुलसचिव ने आदेश भी जारी कर दिया है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि जिस विभाग में चयन होना है, उससे जुड़े संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, परियोजना से जुड़े प्रधान अन्वेषक, डीन की ओर से नामित एक वाह्य विशेषज्ञ और उप कुलसचिव प्रोजेक्ट को समिति में रखा गया है। इससे पूर्व के सभी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.