नई दिल्ली, फरवरी 18 -- सांप के जहर मामले में फंसे एल्विश यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यादव ने अपने खिलाफ दर्ज केस रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान शीर्ष न्यायालय ने सांप को लेकर दी गई दलीलों को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों को जमकर फटकार लगाई। फिलहाल, अदालत ने इस मामले को मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। अगली सुनवाई की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। याचिका पर बुधवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह सुनवाई कर रहे थे। बार एंड बेंच के अनुसार, यादव की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा, 'सांपों में पॉइजन ग्लैंड्स (जहर की ग्रंथियां) नहीं थीं।' इसपर शीर्ष न्यायालय ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि कोर्ट वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत शिकायत को लेकर परेशान है। कोर्ट ने कहा, 'आपका सांपों से सामना हुआ है य...