नोएडा, अप्रैल 27 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-12 की मार्केट में ग्राहक को विक्रेता से जल्द जूस देने की मांग करना भारी पड़ गया। आरोपी जूस विक्रेता ने मशीन के हेमर से उसके सिर पर वारकर दिया, जिससे उसके सिर में कई टांके आए। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-71 स्थित ऑर्चिड ग्रीन अपार्टमेंट निवासी श्याम श्रोती ने पुलिस को बताया कि वह 26 अप्रैल की रात करीब 8.30 बजे सेक्टर-12 स्थित मेट्रो मार्केट में दुकान पर जूस पीने के लिए गए थे। उन्होंने दुकान पर काम कर रहे लड़के से जूस बनाने के लिए कहा। आरोप है कि विक्रेता ने गुस्से में कहा कि जूस बनाने में देर लगेगी। इस पर श्याम के दोस्त ने जल्द जूस देने का अनुरोध किया तो आरोपी ने कहासुनी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जूस बनाने वाली मशीन के हे...