हरदोई, मई 23 -- हरियावां। बाजार में जूस के पैसे मांगना ठेला संचालक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि जूस पीने के बाद रुपये मांगने पर तीन युवकों ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के शाहपुर बिनौरा निवासी खुशीराम हरियावां बाजार में जूस का ठेला लगाते हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात गांव लोहकनपुर निवासी सुल्ताना, रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ डब्लू और सरमन जोशी उसके ठेले पर पहुंचे और जूस पीया। आरोप है कि जब खुशीराम ने रुपये मांगे तो तीनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि प्रकाश मिश्रा उर्फ डब्लू को गिरफ्तार कर लिय...