गोरखपुर, अप्रैल 14 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में गन्ने के जूस के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में जूस विक्रेता घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी अमित गुप्ता दलाल चौराहे पर ठेला लगाकर गन्ने का जूस बेचते हैं। आरोप है कि 10 अप्रैल को एक व्यक्ति बुलेट बाइक से आया और जूस पीने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। विक्रेता ने बताया कि उसके पास ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है, जिस पर आरोपी नाराज हो गया। यह भी पढ़ें- साहिबगंज: यज्ञ मेले में गोली चलने से खिलौना दुकानदार घायल,रेफर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने धारदार हथियार से अमित गुप्ता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सु...