भागलपुर, जुलाई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग के सेवानिवृत प्रधान सहायक सुंदर मंडल के निधन पर शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। हेड डॉ. इकबाल अहमद ने कर्मी के बारे में विस्तार से बताया। शोकसभा में विभाग के शिक्षक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर, डॉ. देवनारायण चौधरी, डॉ. नवेंदु रक्षित सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर स्व. मंडल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...