मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। जूरन छपरा रोड नंबर तीन में चोरों ने रुद्रदेव रूपम कुमार के घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर की खिड़की की जाली उखाड़ कर किचेन से पीतल के बर्तन, चूल्हा समेत कई सामान चोरी कर ली। चोरों ने उनके एक मकान के बाद एक और घर को निशाना बनाया। यहां भी खिड़की तोड़कर चोरी की। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...