मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय टीम के निरीक्षण में शहर के मेडिकल हब जूरन छपरा में सड़क पर मेडिकल कचरा मिला। रोड नंबर एक में सड़क पर मेडिकल कचरा डंप किया गया था। इसपर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर विद्याभूषण कुमार (पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन व मानवाधिकार) ने सीएस को संबंधित इलाके में लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसमें नगर निगम को भी सहयोग करने को कहा। इसके बावजूद प्रावधानों का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना के साथ अन्य कार्रवाई होगी।दिल्ली से एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे स्पेशल मॉनीटर ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करके पर्यावरण के पैमाने पर परखा। इस क्रम में जिला स्कूल और एमआईटी में स्थित प्रदूषण नियंत्रण मॉनिटरिंग स्टेशन भी गए। वहां रियल टाइम डाटा की जांच की...