मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर/साहेबगंज, हिटी। जूरन छपरा रोड नंबर दो स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही व गलत सूई लगाने से मरीज की मौत का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। बवाल बढ़ता देख अस्पताल छोड़कर चिकित्सक और कर्मचारी फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। मृतका की पहचान साहेबगंज थाना के सहदुल्लापुर गांव निवासी सीमा देवी (32) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के यहां गर्भपात के दौरान महिला की मौत सड़क पर बवाल की सूचना मिलने पर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा और ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंच...