मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सेंट्रल एरिया और मेडिकल हब में शनिवार दोपहर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान इमलीचट्टी, जूरन छपरा और ब्रह्मपुरा में जेसीबी से 15 अस्थायी दुकानों को ध्वस्त किया गया। साथ ही स्थायी दुकानों व होटलों के बाहर सड़क किनारे लगे अस्थायी छज्जा, एस्बेस्टस से लेकर नेम प्लेट हटाए गए।

अभियान का तरीका सबसे पहले डीएम आवास तिराहा से इमलीचट्टी बस स्टैंड रोड में कार्रवाई की गई। फिर इमलीचट्टी चौराहा से ब्रह्मपुरा के महेश बाबू चौक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित हटाया गया। इसके बाद आयुक्त के सचिव के सरकारी आवास के गेट के पास से आगे तक अभियान चला। जूरन छपरा के रोड नंबर दो में अतिक्रमण हटाने के क्रम में सड़क पर लगे एक अस्पताल के बोर्ड व खंभे को बुल...