भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मई में आंधी-बारिश का ऐसा असर रहा कि पूरे महीने से गर्मी गायब रही। वहीं जून के शुरू होते ही दिन तपने और रात दहकने लगी। मंगलवार को सूरज की तपिश ऐसी चढ़ी कि 22 अप्रैल के बाद दूसरी बार दिन का पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया। वहीं रात का पारा भी इस साल पहली बार 27.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिसका असर ये रहा कि दिन में घर से बाहर निकले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं रात में उमस ने लोगों की नींद व चैन चुरा ली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी फिलहाल पांच जून तक राहत की कोई संभावना नहीं है。 यह भी पढ़ें- जून हुआ गर्म, दिन का पारा पहुंचा 40.0 डिग्री सेल्सियस के पारबीते 24 घंटे का मौसम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा जहां 2.8 डिग्र...