देहरादून, अगस्त 19 -- देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने रोडवेज प्रबंधन को पत्र भेजकर कर्मचारियों के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जून माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी अतिरिक्त मांग को लेकर आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी सिर्फ मांग है कि उन्हें उनका वेतन समय पर दिया जाए। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परिवार का खर्च चलाने, बच्चों की फीस और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। अशोक चौधरी ने प्रबंधन से जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...