फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। भृगुधाम भिटौरा स्थित बलखंडी घाट पर निर्माणाधीन पुल से जून माह में वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इस पुल का आवागमन शुरू हो जाने के बाद दोआबा से रायबरेली की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी। 49 पिलरों वाले इस पुल में चार स्पॉन का काम रालपुर की ओर शेष रह गया है। जिसके बाद दोनों ओर एप्रोच पक्का मार्ग बनवाकर इस पुल को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके शुरू होने के बाद गंगा कटरी के विकास को भी पंख लग सकेंगे। भिटौरा स्थित बलखंडी घाट पर निर्माणाधीन पुल का काम तेजी से जारी है। यह पुल बलखंडी घाट को रायबरेली के भोजपुर से जोड़ेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। इस पुल के बनने से जिले सहित रायबरेली और उन्नाव जनपदों के बीच व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। बताते हैं कि पुल का काम पुरा होने में सुपर स...