नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारत में कई क्षेत्रों पर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा घरेलू विमानन सेवा प्रभावित हो रही है। महंगे एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) और घटती मांग के बीच देश की बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में कटौती का फैसला लिया है। दोनों विमानन कंपनियां जून से अगस्त के बीच 100 से ज्यादा घरेलू उड़ानों की संख्या में कटौती करेंगी। इससे यात्रियों को टिकट महंगे होने, सीटों की कमी और यात्रा योजनाओं में बदलाव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एयर इंडिया ने कहा है कि वह चुनिंदा घरेलू मार्गों पर उड़ानों की संख्या अस्थाई तौर पर घटा रही है। यह फैसला लगातार बढ़ रही विमान ईंधन लागत और परिचालन खर्च के दबाव को देखते हुए लिया गया है लेकिन हालात सामान्य होने ...