बांदा, सितम्बर 1 -- बांदा। मानसून का अभी एक माह बकाया है,पर अभी तक 738 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। अगस्त माह में ही सिर्फ 468 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो वर्ष 2018 के बाद सबसे ज्यादा है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह के मुताबिक जनपद में 930 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। पिछले वर्ष 2025 में 1093.9 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जबकि 2024 में 859.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष का भी रिकार्ड टूट सकता है। बुंदेलखंड में 30 सितंबर तक माानसूनी बारिश होती है। इस वर्ष सितंबर में भी अच्छी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसलिए 1100 एमएम बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें- सात वर्षों में अगस्त माह के दौरान रिकार्ड बारिश उन्होंने बताया कि अच्छी बारिश का मतलब फसलों का अच्छा उत्पादन। तिल व मूंग की फसलों का जरूर थोड़ा न...