प्रयागराज, जून 30 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में जून में 60 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। मंगलवार को मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने कर्मचारियों को समापन भुगतान संबंधी दस्तावेज सौंपे। सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सात कर्मचारियों को एक्सीडेंट फ्री अवार्ड प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से करीब 21.74 करोड़ रुपये का समापन भुगतान किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त 67 रेलकर्मियों को विदाई दी यह भी पढ़ें- सीओ रेलवे अनिल वर्मा हुए सेवानिवृत्त यह भी पढ़ें- मंडल के 69 कर्मचारियों को दी गई सामरोह पूर्वक विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...