कानपुर, अप्रैल 21 -- फोटो... मंत्री चौधरी जयंत से मुलाकात करते उप्र खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता। कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कौशल विकास उद्यमिताशील मंत्री चौधरी जयंत सिंह से ग्रामोद्योग में रोजगाार की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री को बताया कि कानपुर में जून में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। रोजगार मेले में 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ग्रामोद्योग के साथ अन्य उद्योग भी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए कहा जा रहा है। यह भी पढ़ें- यूपीएसआरएलएम और सीएमएफ की साझेदारी मिल का पत्थर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...