लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कृषि क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद ने जानकारी दी है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 जून को किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क एवं सीटों स...